Hardoi: युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाएं: डीएम अनुनय झा

स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा कि अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान

Aug 24, 2026 - 20:19
7 Views
Hardoi: युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाएं: डीएम अनुनय झा

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा कि अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद के युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगार की तलाश करने वाले के बजाय रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाना है।इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पात्र युवाओं को योजना की जानकारी उपलब्ध कराते हुए आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए।बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रभावी समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उद्यम स्थापित करने वाले युवाओं को परियोजना तैयार करने, बैंक ऋण एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी, बीडीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Sugar Price Hike: क्यों महंगी हो रही है चीनी? जानिए अल नीनो और गन्ने की फसल को बर्बाद करने वाले Red Rot रोग का पूरा सच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow