Hardoi : पुलिस लाइन हरदोई में रिक्रूट आरक्षियों के बीच निबंध लेखन और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

पुलिस लाइन हरदोई में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के बीच निबंध लेखन और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहे आरक्षियों को पु

By INA News Desk
Jan 14, 2026 - 22:26
20 Views
Hardoi : पुलिस लाइन हरदोई में रिक्रूट आरक्षियों के बीच निबंध लेखन और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
Hardoi : पुलिस लाइन हरदोई में रिक्रूट आरक्षियों के बीच निबंध लेखन और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

हरदोई। पुलिस लाइन हरदोई में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों के बीच निबंध लेखन और वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहे आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक हरदोई अशोक कुमार मीणा ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर प्रोत्साहित किया।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक लाइन/शाहाबाद आलोक राज नारायण और क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणरत आरक्षियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाना और उनके कौशल को निखारना था।

Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow