Hardoi : भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा नेत्र शिविर आयोजित, मोतियाबिंद जांच और मुफ्त सर्जरी से 50 से अधिक को लाभ मिला

कैंप का मुख्य उद्देश्य आंखों की बीमारियों, विशेषकर मोतियाबिंद का पता लगाना और इलाज मुहैया कराना था। प्रशिक्षित डॉक्टरों ने लोगों की जांच की और दवाएं व आई ड्रॉप्स बांटीं

Dec 7, 2025 - 19:47
 0  66
Hardoi : भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा नेत्र शिविर आयोजित, मोतियाबिंद जांच और मुफ्त सर्जरी से 50 से अधिक को लाभ मिला
Hardoi : भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा नेत्र शिविर आयोजित, मोतियाबिंद जांच और मुफ्त सर्जरी से 50 से अधिक को लाभ मिला

Report : मुकेश सिंह

भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह उर्फ अंकित सिंह के नेतृत्व में संडीला तहसील के ग्राम पंचायत सोम (मुरार नगर) में नेत्र शिविर लगाया गया। प्रमोद कुमार कश्यप के घर के पास आयोजित इस कैंप में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मुफ्त जांच और पंजीकरण किया गया।कैंप का मुख्य उद्देश्य आंखों की बीमारियों, विशेषकर मोतियाबिंद का पता लगाना और इलाज मुहैया कराना था। प्रशिक्षित डॉक्टरों ने लोगों की जांच की और दवाएं व आई ड्रॉप्स बांटीं।50 से अधिक बुजुर्ग, महिलाएं और बहनें कैंप में पहुंचीं। कई को मोतियाबिंद सर्जरी के लिए नाम दर्ज किया गया। सर्जरी पूरी तरह मुफ्त होगी और डॉक्टरों की देखरेख में की जाएगी।जांच के बाद डॉक्टरों ने जरूरी दवाएं दीं। यूनियन ने ग्रामीणों से आंखों की समय पर जांच कराने की अपील की। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यूनियन ने बताया कि अगला नेत्र शिविर जल्द लगाया जाएगा।

Also Click : Special 26 देखकर लूटा सोना, दिल्ली पुलिस ने 1200 किमी पीछा कर 72 घंटों में गिरोह को दबोचा, प्लान जानकर सब हैरान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow