Hardoi : संडीला में प्रेम प्रसंग के चलते किसान की हत्या, बेटे ने ईंट से सिर कूचकर मारा, मां-बेटा गिरफ्तार
पुलिस जांच में अभियुक्त अमन पुत्र रामकुमार और उसकी मां जमुना देवी सामने आए, जिन्हें घटना में इस्तेमाल एक ईंट के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अमन ने क
हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र के मीतौ गांव में एक किसान की क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार मृतक हुकुम सिंह खेत के किनारे बने छप्पर में जानवरों के साथ सो रहे थे। सुबह उनके बेटे रंजीत ने उन्हें चारपाई पर मृत अवस्था में पाया, जहां सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रंजीत की तहरीर पर थाना संडीला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस जांच में अभियुक्त अमन पुत्र रामकुमार और उसकी मां जमुना देवी सामने आए, जिन्हें घटना में इस्तेमाल एक ईंट के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अमन ने कबूल किया कि मृतक हुकुम सिंह का उसकी मां जमुना देवी से प्रेम संबंध चल रहा था। घटना वाले दिन सुबह अमन ने दोनों को छप्पर में साथ देखा और विरोध जताया। गुस्से में उसने ईंट से हुकुम सिंह के सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मृतक पर रजाई डालकर घर चले गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रखी है।
Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
What's Your Reaction?











