Lucknow : बजट सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से छात्राओं की भेंट, कार्यालय कक्ष के बाहर संवाद व स्मृति चित्र

इस भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं ने न केवल बजट प्रस्तुति की विधि एवं प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा, बल्कि इस  दौरान होने वाली चर्चाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदन में होने वाले विचार-विमर्श को

Feb 13, 2026 - 23:09
 0  16
Lucknow : बजट सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से छात्राओं की भेंट, कार्यालय कक्ष के बाहर संवाद व स्मृति चित्र
Lucknow : बजट सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से छात्राओं की भेंट, कार्यालय कक्ष के बाहर संवाद व स्मृति चित्र

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में आयोजित बजट सत्र के दौरान लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज, लखनऊ की कक्षा 11 की छात्राओं ने दर्शक दीर्घा में उपस्थित होकर  11, 12 एवं 13 फरवरी, को सदन की कार्यवाही का अवलोकन किया।

इस भ्रमण के अंतर्गत छात्राओं ने न केवल बजट प्रस्तुति की विधि एवं प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा, बल्कि इस  दौरान होने वाली चर्चाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सदन में होने वाले विचार-विमर्श को भी समझा। छात्राओं के लिए यह अनुभव अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। इससे उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया, विधायी कार्यप्रणाली एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका के प्रति गहन समझ विकसित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

विधान सभा की कार्यवाही का अवलोकन कर बाहर आयी छात्राओं ने विधान भवन मे उप मुख्यमन्त्री कार्यालय कक्ष के बाहर उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य से  छात्राओं  भेंट हुयी। उन्होंने छात्राओं  से वार्ता  करते हुये उनके भ्रमण के अनुभव को साझा किया व  उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी तथा उनके साथ स्मृति चित्र भी खिंचवाए।

उप मुख्यमंत्री ने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और आशा व्यक्त की,कि यह अनुभव उन्हें भविष्य में एक जागरूक एवं उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगा।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow