Hardoi : मृतकों के परिजनों से मिलकर पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू ने दुख जताया और ढांढस बंधाया
उन्होंने मृतक गौरी के पिता रामलाल को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना देते हुए न्याय मिलने का अहसास दिलाया।इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की दोनों घटनाएं बेहद दुखद है और दोनों प
Report : अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई : मंगलवार की देर शाम पूर्व विधायक आसिफ खा बब्बू ने हाल में हुई शाहाबाद क्षेत्र की दो घटनाओं में मृतक रवि सिंह राजपूत और शैलेन्द्र पांडे के परिजनों से मिलकर उनसे गहरा दुख व्यक्त किया और ढांढस बंधाया। सबसे पहले पूर्व विधायक बब्बू शाहाबाद के ग्राम अहमदनगर पहुंचे और पुलिस अभिरक्षा में मृत्यु होने वाले रवि सिंह राजपूत के परिवार से मिले।उन्होंने परिजनों के बीच इस दुखद घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को दोहराया।इसके उपरांत पूर्व विधायक ने मो0 खलील पहुंचकर दुखद घटना में मृतक शैलेन्द्र पांडे के परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया।
उन्होंने मृतक गौरी के पिता रामलाल को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना देते हुए न्याय मिलने का अहसास दिलाया।इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की दोनों घटनाएं बेहद दुखद है और दोनों परिवार के साथ उनकी संवेदना है।उन्होंने कहा कि जिले के डीएम और एसपी बेहद कर्तव्यशील अधिकारी है उन्हें यकीन है कि तेजतर्रार एसपी नीरज जादौन दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच करवाकर पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय देने का कार्य करेंगे और दोषियों को सजा मिलेगी।उन्होंने परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की बात कही।
Also Click : Hardoi : परीक्षा देने जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में हरदोई रेफर
What's Your Reaction?









