Hardoi : हरदोई: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के अभियान में पुलिस टीमों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता ने दिया, जो सैक्टेम फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को दुर्घटना के समय घायलों को तुरंत मदद देने के
प्रशिक्षण डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता ने दिया, जो सैक्टेम फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। उनकी टीम ने पुलिसकर्मियों को दुर्घटना के समय घायलों को तुरंत मदद देने के तरीके सिखाए। इसमें घाव साफ करना, खून बहना रोकना, हृदय गति शुरू करना और अन्य जरूरी कदम शामिल थे। अभियान का मकसद है कि पुलिस टीमों की मदद से दुर्घटनाओं में मौतें कम हों और लोग सुरक्षित रहें।
पुलिस का कहना है कि महत्वपूर्ण सड़कों पर ऐसी टीमों की तैनाती से यातायात सुचारु रहेगा और दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सकेगा। सभी हरदोई निवासियों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें। हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं, तेज गति न चलाएं और नशे में वाहन न चलाएं। इससे दुर्घटनाएं और मौतें कम होंगी।
Also Click : Hardoi : राइफल साफ करते समय सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर को लगी गोली, हालत गंभीर
What's Your Reaction?











