Hardoi : वामा सारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के साथ हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया

प्रतीक्षा सिंह ने सभी को हरियाली तीज के महत्व के बारे में बताया और कहा कि यह पर्व नारी शक्ति, प्रेम और प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस परिवार में एकता और सांस्कृ

By INA News Desk
Aug 1, 2025 - 00:16
57 Views
Hardoi : वामा सारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के साथ हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया
वामा सारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के साथ हरियाली तीज धूमधाम से मनाया गया

हरदोई : पुलिस लाइन में वामा सारथी अध्यक्षा प्रतीक्षा सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के साथ हरियाली तीज समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत, नृत्य, मेहंदी प्रतियोगिता और झूला झूलने की गतिविधियों ने समा बांध दिया। महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर और सोलह श्रृंगार करके उत्सव की रौनक बढ़ाई।प्रतीक्षा सिंह ने सभी को हरियाली तीज के महत्व के बारे में बताया और कहा कि यह पर्व नारी शक्ति, प्रेम और प्रकृति की पूजा का प्रतीक है। उन्होंने पुलिस परिवार में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने की बात भी कही।समारोह में पुलिस परिवार की महिलाओं ने लोकगीत गाए, नृत्य प्रस्तुत किए और मेहंदी रचाने में हिस्सा लिया। झूलों पर सावन के गीतों की गूंज के बीच सभी ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस आयोजन ने पुलिस परिवार को अपने दैनिक कार्यों से हटकर सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का अनुभव कराया।

Also Click : Hardoi : शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement