Hardoi : थाना कासिमपुर पुलिस ने मारपीट मामले के मुख्य अभियुक्त अजीत उर्फ पुन्नी को गिरफ्तार किया

शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 19/26 धारा 115(2)/352/351(3)/105 बीएनएस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान धारा 105 बीएनएस बढ़ाई गई और धारा 309(4) बीएनएस हटा दी

Feb 1, 2026 - 23:49
 0  3
Hardoi : थाना कासिमपुर पुलिस ने मारपीट मामले के मुख्य अभियुक्त अजीत उर्फ पुन्नी को गिरफ्तार किया
Hardoi : थाना कासिमपुर पुलिस ने मारपीट मामले के मुख्य अभियुक्त अजीत उर्फ पुन्नी को गिरफ्तार किया

हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने एक मारपीट मामले में मुख्य अभियुक्त अजीत उर्फ पुन्नी पुत्र जयपाल उर्फ विजयपाल निवासी ग्राम बेहसार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में पीड़ित श्यामसुंदर पुत्र लक्ष्मन निवासी बेहसार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अभियुक्त अजीत उर्फ पुन्नी सहित दो लोगों ने उनसे मारपीट की जिससे वे घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शिकायत के आधार पर मुकदमा संख्या 19/26 धारा 115(2)/352/351(3)/105 बीएनएस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान धारा 105 बीएनएस बढ़ाई गई और धारा 309(4) बीएनएस हटा दी गई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक विश्वबंधु सिंह, कांस्टेबल सिकंदर और कांस्टेबल विकास यादव शामिल थे।

Also Click : विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव तैयार करने वाला बजट, चिराग पासवान ने इंफ्रास्ट्रक्चर और आत्मनिर्भरता पर जोर को सराहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow