हरदोई: डाॅ.शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी 'विपिन' को हाकी संघ द्वारा 'स्वं० परमानन्द मिश्रा खेल आवार्ड—2024'

बेसिक शिक्षा परिषद के ब्लाक बाबन के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं को सराहा गया। युवा खेल मन्त्रालय की प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन भी इनके द्वारा किया गया। डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष हैं तथा शील सुपर किग्सं हाकी टी..

By INA News Desk
Jan 4, 2025 - 21:48
58 Views
हरदोई: डाॅ.शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी 'विपिन' को हाकी संघ द्वारा 'स्वं० परमानन्द मिश्रा खेल आवार्ड—2024'

By INA News Hardoi.

रिपोर्ट: अम्बरीष कुमार सक्सेना

डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" को हाकी संघ द्वारा " स्वं० परमानन्द मिश्रा खेल आवार्ड—2024" से सम्मानित किया गया। हाकी संघ के सचिव गोपाल नारायण मिश्र ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और बताया कि डॉ. त्रिवेदी विगत कई वर्षों से खेलों को बढ़ावा देने के लिये प्रयास करके बहुत से कीर्तिमान प्राप्त किये हैं।डाॅ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अल्लीपुर- हरदोई की क्रिकेट टीम का छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा आयोजित अन्तर्महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का विजेता होना तथा महाविद्यालय की बालिकाओं की टीम खो-खो विश्वविद्यालय स्तर पर उपविजेता रही है। इस सत्र में डाॅ.त्रिवेदी के संयोजन में विद्या भारती अखिल भारतीय संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर व विद्या मन्दिर विद्यालय के जनपद स्तरीय व प्रान्त स्तरीय खेलकूद महोत्सव—2024 का सफल आयोजन किया गया।बेसिक शिक्षा परिषद के ब्लाक बाबन के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं को सराहा गया। युवा खेल मन्त्रालय की प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन भी इनके द्वारा किया गया। डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष हैं तथा शील सुपर किग्सं हाकी टीम के मालिक हैं। डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" के निर्देशन में महाविद्यालय, इण्टर कालेज, जूनियर व प्राथमिक स्तर विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के सतत कर्मशील रहते हैंं इसलिये हाकी संघ डाॅ. शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी "विपिन" को सम्मानित करते हुये गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement