Hardoi : हरदोई में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रमों पर बैठक, बैनर लगाने के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सभी विभाग मिलकर काम करें। स्कूलों, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और ग्राम पंचायतों में महिलाओं के सशक्तिकरण प
हरदोई। विकास भवन सभागार में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रमों पर बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के कार्यक्रम स्थलों पर मिशन शक्ति का बैनर जरूर लगाएं। बैनर पर महिलाओं की शिकायतों से जुड़े सभी टोल फ्री नंबर लिखवाएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सभी विभाग मिलकर काम करें। स्कूलों, कॉलेजों में छात्र-छात्राओं और ग्राम पंचायतों में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दें। छात्राओं और महिलाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताएं। स्वास्थ्य विभाग छात्राओं और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराए तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे। इसके अलावा अच्छा काम करने वाली महिला मंगल दल, महिला श्रमिकों, आशा और एएनएम को सम्मानित करें। विकसित भारत का क्यूआर कोड सभी जगह लगवाकर लोगों को जानकारी दें।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग आयुर्वेद दिवस पर किए गए कार्यक्रमों की प्रेस विज्ञप्ति और फोटो दोपहर 2 बजे तक जिला सूचना अधिकारी को दें। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों और जिलाधिकारी को भी उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम आदि मौजूद रहे।
Also Click : Sitapur : बीएसए व प्रधानाध्यापक के मध्य हुई मारपीट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक
What's Your Reaction?











