Hardoi : मिशन शक्ति 5.0 के तहत 5970 मनरेगा महिला श्रमिकों को BOCW बोर्ड में पंजीकृत करने की योजना

इन योजनाओं में मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्र

Sep 25, 2025 - 23:18
 0  27
Hardoi : मिशन शक्ति 5.0 के तहत 5970 मनरेगा महिला श्रमिकों को BOCW बोर्ड में पंजीकृत करने की योजना
मिशन शक्ति 5.0 के तहत 5970 मनरेगा महिला श्रमिकों को BOCW बोर्ड में पंजीकृत करने की योजना

हरदोई। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद हरदोई में मनरेगा योजना के तहत 1 सितंबर 2024 से 25 सितंबर 2025 तक 90 दिनों से अधिक रोजगार पाने वाली 5970 महिलाओं को चिन्हित किया गया है। इन महिलाओं की उम्र 18 से 59 वर्ष के बीच है। इन्हें उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) में पंजीकृत किया जाएगा। इससे इन महिलाओं और उनके परिवार को कई योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

इन योजनाओं में मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, आपदा राहत सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना शामिल हैं। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत काम करने वाली अर्द्धकुशल या कुशल महिलाओं और महिला मेटों को अधिक रोजगार देने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Click : Sitapur : बीएसए व प्रधानाध्यापक के मध्य हुई मारपीट को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow