Hardoi : कोथावां में सांसद अशोक रावत ने कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को बांटे प्रमाण पत्र

सांसद ने कहा कि आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन, कोथावां द्वारा दिए गए ये प्रमाण पत्र छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद करेंगे। उन्होंने छात्रों

Sep 14, 2025 - 19:28
 0  137
Hardoi : कोथावां में सांसद अशोक रावत ने कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को बांटे प्रमाण पत्र
कोथावां में सांसद अशोक रावत ने कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को बांटे प्रमाण पत्र

हरदोई जिले के कोथावां कस्बे में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कंप्यूटर परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक कुमार रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, जिससे वे अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।सांसद ने कहा कि आदर्श इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन, कोथावां द्वारा दिए गए ये प्रमाण पत्र छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त करने में मदद करेंगे। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने कौशल को और निखारें ताकि भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम के प्रबंधक अखिल कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य उन छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देना है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है या जो किसी कारणवश बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि संस्थान ऐसे छात्रों को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कोथावां प्रधान संघ के अध्यक्ष के.पी. सिंह, पारस सिंह, संदीप पांडेय, नरेंद्र बाजपेई, मोहन लाल, राहुल पांडेय, सुनील वर्मा, अर्पित वर्मा, राम चंद्र यादव, अनिल कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : AIMIM का BCCI से सवाल – क्या अंतरराष्ट्रीय दबाव में हो रहा भारत पाकिस्तान मैच?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow