Hardoi News: धारदार हथियार से हमला करने की घटना के बाद पीड़ितों से मिलने पहुंचा BSP प्रतिनिधि मंडल
बसपा का प्रतिनिधिमंडल डाभा पहुंचा और पीड़ितों से मिले और उनका हाल चाल लिया. एक पीड़ित की गंभीर चोट होने की वजह से एम्बुलेंस बुलवाकर हरदोई के सर...
By INA News Hardoi.
बिलग्राम/हरदोई: बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम डाभा में बीते 14-15 अप्रैल को घटित घटना में धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया था, खबरों एवं प्राप्त सूचना के आधार पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए हरदोई जनपद के जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी के नेतृत्व में एक बहुजन समाज पार्टी का जिला प्रतिनिधिमंडल पीड़ितों से मिलने और पूरी घटनाक्रम का विवरण लेकर प्रदेश कार्यालय लखनऊ में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे.
इसी क्रम में रविवार को बसपा का प्रतिनिधिमंडल डाभा पहुंचा और पीड़ितों से मिले और उनका हाल चाल लिया. एक पीड़ित की गंभीर चोट होने की वजह से एम्बुलेंस बुलवाकर हरदोई के सरकारी हस्पताल मे भेजा और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनसे विस्तार पूर्वक वार्ता की. वहीं उक्त प्रकरण में बसपा जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने बताया कि मौके पर कोतवाल प्रभारी बिलग्राम से वार्ता हुई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की.
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी, जिला संयोजक मुकेश वर्मा,जिला प्रभारी राधेश्याम वर्मा, जिला महासचिव महेश कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष कफील खान, जिला कार्यकारिणी सदस्य ज्ञान प्रकाश, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वदेश गौतम,विधानसभा प्रभारी ब्रजेश हंस, पूर्व विधानसभा कोषाध्यक्ष जीशान खान, विधानसभा अध्यक्ष बिलग्राम राम प्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष बालामऊ रंजीत राव गौतम, विधानसभा प्रभारी बिलग्राम किशन लाल गौतम, विधानसभा प्रभारी मुकुंद पाल वर्मा, विधानसभा प्रभारी अमर सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सहगल व वरिष्ठ पदाधिकारीगण आदि मौजूद रहे.
What's Your Reaction?











