Hardoi News: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव का रंगारंग आगाज़: प्रथम दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा ने माहौल को जीवंत बना दिया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में दुर्गा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिज्ञासा और मिश्रा क्रमशः द्वितीय और तृतीय..

Jan 28, 2025 - 21:52
 0  44
Hardoi News: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव का रंगारंग आगाज़: प्रथम दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

By INA News Hardoi.

मंगली पुरवा फाटक स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। प्रथम दिवस पर आयोजित विविध प्रकार की प्रतियोगिताओं ने बच्चों और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन और प्रेरणा दी। कार्यक्रम में हिंदी और अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों जैसे गुब्बारा फुलाओ, बिंदी चिपकाओ, टॉफी रेस, और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया।

Also Read: Hardoi News: CDO ने गौ संरक्षण केन्द्र व प्रशासनिक भवन का निरीक्षण कर सराहना की, थाना सवाजयपुर का निर्माण में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए

इन प्रतियोगिताओं में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा ने माहौल को जीवंत बना दिया। हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में दुर्गा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जिज्ञासा और मिश्रा क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में अर्पित मिश्रा ने बाजी मारी, सृष्टि तिवारी दूसरे स्थान पर और वैष्णवी यादव व आरुषि वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में मंशा वाजपेई, सोनी तिवारी, और प्रज्ञा तिवारी शामिल रहीं।प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अर्पिता सिंह, कविता गुप्ता, पूजा मिश्रा, विनीता त्रिवेदी, और आरती वर्मा का विशेष योगदान रहा।विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी की देखरेख में सभी गतिविधियां संपन्न हुईं। 29 जनवरी को वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता और लड़कों की साड़ी पहनाओ प्रतियोगिता जैसे अनोखे और मनोरंजक आयोजनों का आयोजन होगा, जो बच्चों और दर्शकों के लिए और अधिक रोमांचक अनुभव लेकर आएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow