Hardoi News: अष्टम दिवस की कथा में व्यास ने सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमान जी द्वारा लंका पर चढ़ाई और लंका दहन जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाए

महाराज ने इन प्रसंगों के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए भक्तों को धर्म, नीति और भक्ति का महत्व समझाया। उनकी वाणी में गूंजते भजन “रामा रामा रटते रटते बेटी सारी उमरिया...

Jan 28, 2025 - 21:57
 0  52
Hardoi News: अष्टम दिवस की कथा में व्यास ने सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमान जी द्वारा लंका पर चढ़ाई और लंका दहन जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाए

By INA News Hardoi.

श्री राम जानकी हनुमत धाम में चल रही श्री राम कथा के अष्टम दिवस पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण छाया रहा। प्रातःकालीन बेला में कथा पंडाल में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से भाग लिया। अपराह्न में कथा का शुभारंभ श्रीधाम अयोध्या से पधारे कथा व्यास सुखनंदन शरण जी महाराज ने “जय जय राम कथा, जय श्री राम कथा” का उद्घोष करते हुए किया। व्यास पीठ पर विराजमान महाराज का स्वागत यजमान अखिलेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी पूर्णिमा सिंह के साथ विधिवत पूजन-अर्चन और बंधन के साथ किया।

  • राम कथा के प्रसंगों से भक्त हुए भाव-विभोर

अष्टम दिवस की कथा में महाराज सुखनंदन शरण जी ने पंचवटी प्रसंग, खर-दूषण वध, शूर्पणखा का नाक-कान काटने का प्रसंग, सीता हरण, माता शबरी का भक्ति भाव, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमान जी द्वारा लंका पर चढ़ाई और लंका दहन जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाए। कथा में हनुमान जी के राम जी के पास लौटकर माता सीता का पता बताने का प्रसंग विशेष रूप से भक्तों के बीच चर्चा का विषय रहा।महाराज ने इन प्रसंगों के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए भक्तों को धर्म, नीति और भक्ति का महत्व समझाया। उनकी वाणी में गूंजते भजन “रामा रामा रटते रटते बेटी सारी उमरिया”, “राम तुम बड़े दयालु हो” और “रास्ते में फूल बिछाऊंगी, जब राम मेरे घर आएंगे” ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

  • संगीत और मंच सज्जा ने बढ़ाई भक्ति की छटा

कथा व्यास के साथ आए संगीत टीम के अनुराग मिश्रा, गोविंद पाठक, चंचल तिवारी, शिव दीक्षित और आचार्य नारायण दत्त पांडे ने अपनी मधुर संगत से कथा को और अधिक प्रभावशाली बनाया।इनके द्वारा प्रस्तुत धुनों ने कथा पंडाल में उपस्थित भक्तों को आनंदित किया। मंच की साज-सज्जा शिक्षिका अर्पिता सिंह और कविता गुप्ता ने बेहद आकर्षक ढंग से की, जिससे पंडाल का वातावरण भक्ति और सौंदर्य से भर गया।

  • पुष्प वर्षा और स्वागत में उमड़ा श्रद्धा का सागर

कथा पंडाल में पहुंचने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ व्यास जी का स्वागत किया।

Also Read: Hardoi News: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के वार्षिकोत्सव का रंगारंग आगाज़: प्रथम दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विद्यालय की छात्रा अपूर्वा सिंह ने भावपूर्ण और श्रद्धाभरे स्वरों में कथा व्यास जी का स्वागत किया, जो उपस्थित जनसमूह को बेहद प्रिय लगा।

  • श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति

कथा के दौरान पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भक्ति भाव से सभी प्रसंगों का रसास्वादन किया और राम कथा के संदेश को आत्मसात किया। कथा व्यास सुखनंदन शरण जी महाराज ने कथा के अंत में सभी भक्तों को धर्म और भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।श्री राम जानकी हनुमत धाम में चल रही राम कथा के अष्टम दिवस की यह भव्यता श्रद्धालुओं के हृदय में राम भक्ति का संचार करने में सफल रही। कथा में समीर सिंह पूर्व प्रमुख, राजेश अग्निहोत्री, आशीष सिंह, सुख सागर मिश्र मधुर, अरुण सिंह, सत्यम तिवारी, रजनीश सिंह, अजय सिंह, मुकेश सिंह, मुकुल सिंह आशा आदि मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow