Hardoi News: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में खेली गई फूलों की होली, बच्चे पिचकारी और गुलाल पाकर हुए खुश।

कहा कि होली के दिन लोग एकत्रित होते हैं और एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाते हैं। होली रंगों, संगीत, नृत्य और गुझिया, चकरी, मालपुआ और ठंडाई जैसे स्वादिष्ट भोजन के साथ जश्न मनाने का पल है..

By INA News Desk
Mar 11, 2025 - 23:48
65 Views
Hardoi News: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में खेली गई फूलों की होली, बच्चे पिचकारी और गुलाल पाकर हुए खुश।

  • आयोजन में राधा कृष्ण का कीर्तन हुआ, एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी

By INA News Hardoi.

हरदोई: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के तत्वावधान में होली के उपलक्ष्य पर राधा कृष्ण का संकीर्तन और फूलों की होली खेलने का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी (Nirma Devi) के निज निवास पर किया गया।जिसमें राधा कृष्ण का कीर्तन हुआ, साथ ही सभी महिलाओं ने खूब फूलों की होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। इसी के साथ ही गरीब बच्चों को पिचकारी, रंग गुलाल व गुझिया का वितरण किया गया।पिचकारी, रंग, गुलाल पाकर सभी बच्चे खुशी से झूम उठे। संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी (Nirma Devi) ने सभी देशवासियों को रंगपर्व होली की अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी। निरमा देवी (Nirma Devi) ने कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सिखाता है कि सच्चाई और न्याय हमेशा जीतते हैं।होली के दिन लोग एकत्रित होते हैं और एक दूसरे पर रंग-गुलाल लगाते हैं। होली रंगों, संगीत, नृत्य और गुझिया, चकरी, मालपुआ और ठंडाई जैसे स्वादिष्ट भोजन के साथ जश्न मनाने का पल है।कहा कि होली का पर्व हमें आपस में मिलजुल कर रहने व अपनी सभी बुराईयों का दहन कर खुद को भक्त प्रहलाद जैसा बनाने का संदेश देता है। होली का पर्व बहुत पवित्र पर्व है।यह पर्व परिवर्तन व समन्वय का पर्व है। एक-दूसरे को मान-सम्मान देने व सत्य की विजय का पर्व है। इस अवसर पर अनुराधा मिश्रा, लीला पाठक, चित्रा मिश्रा, शोभना सिंह, कीर्ति सिंह, रीना गुप्ता ,सीमा गुप्ता, सुमन सिंह ,महिला भाजपा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता,विजय लक्ष्मी सिंह जादौन (एडिटर इन चीफ)INA News,अमिता मिश्रा "मीतू"vitu club की अध्यक्षा, अवधेश कुमार, अमित कुमार व इनरव्हील क्लब की टीम मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow