Hardoi News: जिले में हरे पेड़ों को काट रहे अवैध कटान के सौदागर, DFO बेखबर, वीडियो वायरल, कोर्ट में विवादित है जमीन

वन विभाग के बाबू के सहारे और रेंजर के सहारे वन विभाग के काम हो रहे हैं। फलदार वृक्षों के कटान का वीडियो सोशल साइटों पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर बेहटा गोकुल...

Apr 22, 2025 - 23:54
 0  36
Hardoi News: जिले में हरे पेड़ों को काट रहे अवैध कटान के सौदागर, DFO बेखबर, वीडियो वायरल, कोर्ट में विवादित है जमीन

By INA News Hardoi.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में इन दिनों जनपद में आए दिन हरे भरे पेड़ों का कटान जारी है और आए दिन पेड़ों के कटान के मामले भी सामने आ रहे हैं। लेकिन हरे-भरे फलदार वृक्षों के कटान पर जिम्मेदार बेखबर हैं।

या कहे जानबूझकर अनजान है।दरअसल जनपद में वन विभाग के प्रभागीय निदेशक के रिटायरमेंट के बाद लखनऊ वन निदेशालय में तैनात सितांशु पांडे को हरदोई जनपद का प्रभार मिला हुआ है लेकिन वन प्रभागीय निदेशक सितांशु पांडे हरदोई जनपद में चल रही हरियाली के कटान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।न ही अपने कार्यालय में आते हैं। जिससे वन विभाग के बाबू के सहारे और रेंजर के सहारे वन विभाग के काम हो रहे हैं। फलदार वृक्षों के कटान का वीडियो सोशल साइटों पर जमकर वायरल हो रहा है।

Also Click: Special on World Book Day: पुस्तकें हमारे जीवन की सच्ची साथी हैं- अम्बरीष

जिसे लेकर बेहटा गोकुलधारा क्षेत्र के बिहगावं गांव के रहने वाले गांव निवासी राजेश कुमार का कहना है कि यह वीडियो उनके द्वारा बनाया गया है और उनके गांव का है।राजेश कुमार की जमीन पर खड़े हरे-भरे जामुन आम और गूलर के फलदार वृक्ष को एक अन्य व्यक्ति के द्वारा जबरन कटवा दिया गया। राजेश कुमार का कहना है कि जिस जमीन पर पेड़ खड़े हैं उसका मामला स्थानीय तहसील के न्यायालय में विचाराधीन है और बिना परमिट के हरे-भरे फलदार कर वृक्ष कटवा दिए गए। जिसकी शिकायत वन विभाग व स्थानीय थाने में की गई लेकिन जिम्मेदारों ने एक न सुनी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow