Hardoi News: 'सक्रिय सदस्य सम्मेलन' में जिलाध्यक्ष बब्बन व विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

वक्ताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकास की गति को लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 20 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश भर में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। सदस्य...

Apr 9, 2025 - 23:01
 0  58
Hardoi News: 'सक्रिय सदस्य सम्मेलन' में जिलाध्यक्ष बब्बन व विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

By INA News Hardoi.

विधानसभा क्षेत्र के कस्बा सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने प्रतिभाग कर सभी सक्रिय सदस्यों को सम्बोधित कर उनका सम्मान किया। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कीभाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के अभियानों को सफल बनाने का आग्रह किया।वक्ताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार विकास की गति को लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 20 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश भर में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। सदस्य संख्या के मामले में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित, लोकतांत्रिक पार्टी है।

Also Read: Hardoi News: नगर पालिका की बोर्ड बैठक संपन्न, वर्ष 2025-26 का 2,70,19,850 का लाभ का बजट पारित

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है और कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे इन योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाएं।उन्होंने 2027 में प्रदेश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का लक्ष्य रखते हुए अभी से तैयारी शुरू करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर गुप्ता गुड्डू, रामबहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री,आजाद सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्वेता अग्निहोत्री रचना मिश्रा, सहित समस्त मण्डल अध्यक्ष गण एवं पार्टी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow