Hardoi News: लड़की को भगा ले जाने में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
शिकायत के आधार पर थाना शाहाबाद में मुकदमा संख्या 317/25, धारा 87 और 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।शाहाबाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अभियान च....
By INA News Hardoi.
हरदोई: हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र में एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया।
यह घटना 17 मई 2025 को सामने आई, जब पिता ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर शिकायत दर्ज की। पीड़ित ने अपनी तहरीर में बताया कि ग्राम सिसियार, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी निवासी अंशुल पुत्र अनिल सहित तीन नामजद अभियुक्तों ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
इस शिकायत के आधार पर थाना शाहाबाद में मुकदमा संख्या 317/25, धारा 87 और 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। शाहाबाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और अभियान चलाकर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, मुख्य अभियुक्त अंशुल पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि अन्य दो फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस कार्रवाई में थाना शाहाबाद के उप-निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल गुंजन गिल, कांस्टेबल मलखान, और महिला कांस्टेबल पूजा की टीम शामिल थी।
What's Your Reaction?











