Hardoi News: एसपी ने 2 कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया, 4 पुलिसकर्मियों के तबादले
एसपी नीरज कुमार जादौन ने उपनिरीक्षकों पुष्कर वर्मा, मुकुट सिंह व रोहित पांडेय को क्रमशः थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी गौसगंज थाना कासिमपुर, चौकी प्रभारी हरिहरपुर थाना टड़ियावां से...
Hardoi News INA.
रविवार को जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण बनाये रखने के उद्देश्य से एसपी नीरज कुमार जादौन ने एक बार फिर 4 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है वहीं 2 कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। इस क्रम में एसपी नीरज कुमार जादौन ने उपनिरीक्षकों पुष्कर वर्मा, मुकुट सिंह व रोहित पांडेय को क्रमशः थाना कोतवाली देहात से चौकी प्रभारी गौसगंज थाना कासिमपुर, चौकी प्रभारी हरिहरपुर थाना टड़ियावां से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पिहानी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पिहानी से चौकी प्रभारी राघौपुर थाना मल्लावां की जिम्मेदारी दी है।
Also Read: Hardoi News: चोरी की एक बोरी डीएपी खाद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
उन्होंने महिला कांस्टेबल रुकमणी को थाना कछौना से थाना मल्लावां भेजा तो वहीं कांस्टेबल जितेंद्र सिंह व मोहित यादव को क्रमशः थाना हरपालपुर व सुरसा से पुलिस लाइन भेजा। उन्होंने स्थानांतरण आदेश पर अमल करते हुए उक्त पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर आमद करने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?











