Hardoi News: सिपाही द्वारा 'जिंदाबाद' का नारा लगाने पर SP ने किया निलंबित, भाजपा जिलाध्यक्ष की सुरक्षा में था तैनात

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का लोगों द्वारा सम्मान कर उनका माल्यार्पण किया जा रहा था, इस दौरान जिला अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात सिपाही भूपेंद्र चौहान द्वारा जिलाध्यक्ष के सम्मान..

By INA News Desk
Apr 10, 2025 - 21:08
136 Views
Hardoi News: सिपाही द्वारा 'जिंदाबाद' का नारा लगाने पर SP ने किया निलंबित, भाजपा जिलाध्यक्ष की सुरक्षा में था तैनात

Report: अभिषेक त्रिवेदी

By INA News Hardoi.

हरदोई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात सिपाही द्वारा नारा लगाया गया था। आपको बता दे कि एक कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का लोगों द्वारा सम्मान कर उनका माल्यार्पण किया जा रहा था, इस दौरान जिला अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात सिपाही भूपेंद्र चौहान द्वारा जिलाध्यक्ष के सम्मान में जिंदाबाद का नारा लगाया गया।

Also Read: Hardoi News: मां गार्गी के थान पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़, मन्नत पूरी होने पर लोगों ने चढ़ाया प्रसाद

मामला पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन की जानकारी में आया तो उनके द्वारा मामले की जांच कराई गई। सिपाही का कृत्य सही साबित होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सिपाही को तत्काल निलंबित कर दिया गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को यह संदेश भी दिया कि कोई भी लोग इस प्रकार के कृत्य में शामिल न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow