Hardoi News: मां गार्गी के थान पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़, मन्नत पूरी होने पर लोगों ने चढ़ाया प्रसाद

बता दें कि विकासखंड सांडी के ग्राम मंसूरपुर में मां गार्गी का थान है, जिसकी पूजा पहले शिवसागर त्रिवेदी द्वारा की जाती थी, परंतु अब वर्तमान में उनके भतीजे देवेंद्र त्रिवेदी द्वारा मां गार्गी की पूजा का ...

Apr 10, 2025 - 21:04
93 Views
Hardoi News: मां गार्गी के थान पर लगी श्रद्धालुओं की भीड़, मन्नत पूरी होने पर लोगों ने चढ़ाया प्रसाद

रिपोर्ट: अभिषेक त्रिवेदी

By INA News Hardoi.

मंसूरपुर: चैत्र मास में त्रयोदशी की तिथि पर प्रतिवर्ष मां गार्गी के थान पर श्रद्धालुओं का मेला लगता है, जिसमें पूर्व में जिन श्रद्धालुओं की मांगी भाई मन्नत पूरी हो जाती है ,उनके द्वारा प्रसाद चढ़ाया जाता है और जिन्हें मन्नत मांगनी होती है, वह थान पर आकर मां के चरणों में अपना शीश झुकाकर अपनी अर्जी लगाते हैं।आपको बता दें कि विकासखंड सांडी के ग्राम मंसूरपुर में मां गार्गी का थान है, जिसकी पूजा पहले शिवसागर त्रिवेदी द्वारा की जाती थी, परंतु अब वर्तमान में उनके भतीजे देवेंद्र त्रिवेदी द्वारा मां गार्गी की पूजा का कार्य किया जाता है।

Also Read: Lucknow News: योगी सरकार का निर्देश- खुले में न रहे गेहूं, गोदाम में रखा जाए सुरक्षित, अन्नदाता किसानों के हित में घर-घर पहुंच रही योगी सरकार

प्रतिवर्ष इस दिन दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं का मेला लगा रहता है ,जिनके द्वारा मां गार्गी को अपनी मन्नत पूरी होने पर विभिन्न प्रकार के भोग लगाए जाते हैं।पूजा में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में रामसागर त्रिवेदी, राघवेंद्र त्रिवेदी ,गोविंद त्रिवेदी, मनी मिश्रा सरोजिनी त्रिवेदी मेघनाथ त्रिवेदी, सांभवी त्रिवेदी गोपाल त्रिवेदी ,दीपू मिश्रा, अतुल मिश्रा, कुलदीप मिश्रा आदि तमाम लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow