Hardoi News: लडकी से छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया
थाना सांडी पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सुभाष पुत्र बुद्धलाल निवासी ग्राम मदारा थाना सांडी...
By INA News Hardoi.
बीते 09 अप्रैल 2025 को एक व्यक्ति द्वारा थाना सांडी पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त सुभाष पुत्र बुद्धलाल निवासी ग्राम मदारा थाना सांडी जनपद हरदोई द्वारा व्यक्ति की पुत्री के साथ छेडछाड़ व जान से मारने की धमकी दी गयी।
इस सम्बन्ध में व्यक्ति की तहरीर के आधार पर थाना सांडी पर मु0अ0सं0 186/25 धारा 74/351(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम नामजद अभियुक्त सुभाष पुत्र बुद्धलाल उपरोक्त पजीकृत किया गया।
Also Click: Hardoi News: हरदोई पुलिस ने 15 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तार को गिरफ्तार किया
थाना सांडी पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सुभाष पुत्र बुद्धलाल निवासी ग्राम मदारा थाना सांडी जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रामकुमार शुक्ला थाना सांडी जनपद हरदोई व का0 रिंकू सिंह थाना सांडी जनपद हरदोई रहे।
What's Your Reaction?