Hardoi : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क सामूहिक विवाह की तैयारी, 40 जोड़ों का साक्षात्कार

ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने बताया कि साक्षात्कार में 40 जोड़ों ने हिस्सा लिया। उनके आवेदन पत्रों की विधिवत जांच की गई। 24 जोड़ों के आवेदन पूरे पाए गए। इनमें

Nov 16, 2025 - 23:26
62 Views
Hardoi : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क सामूहिक विवाह की तैयारी, 40 जोड़ों का साक्षात्कार
Hardoi : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के निशुल्क सामूहिक विवाह की तैयारी, 40 जोड़ों का साक्षात्कार

हरदोई। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 30 नवंबर को होने वाले निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों के तहत पहले से पंजीकृत जोड़ों का साक्षात्कार गांधी भवन में पूरा हुआ।

ट्रस्ट के सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने बताया कि साक्षात्कार में 40 जोड़ों ने हिस्सा लिया। उनके आवेदन पत्रों की विधिवत जांच की गई। 24 जोड़ों के आवेदन पूरे पाए गए। इनमें से 20 जोड़ों को विवाह के लिए टोकन दिए गए और 4 जोड़ों को निकाह के लिए टोकन जारी किए गए। इस साल निकाह सहित कुल 51 जोड़ों की शादियां होंगी। जिन जोड़ों के आवेदन अपूर्ण थे, उन्हें कमियां दूर करने के लिए पांच दिन का समय दिया गया।

ट्रस्टी और सहयोगियों ने समारोह को भव्य और सफल बनाने की जिम्मेदारियां तय कीं। इस मौके पर ट्रस्टी अविनाश चंद्र गुप्ता, करुणा शंकर द्विवेदी तथा सहयोगी आलोकिता श्रीवास्तव, रुपाली मित्तल, सरिता अग्रवाल, कृष्ण कुमार सिंह, श्रवण कुमार राही, अशोक श्रीवास्तव, अनिल मेहरोत्रा, प्रेम, राकेश आदि मौजूद रहे।

Also Click : Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow