हरदोई के सांडी में तेज बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

हरदोई के सांडी क्षेत्र स्थित आदमपुर में बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार ढह गई। हादसा टलने से परिवार सुरक्षित रहा, बाइक क्षतिग्रस्त हुई।

Aug 4, 2026 - 22:02
 0  4
हरदोई के सांडी में तेज बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

हरदोई : सांडी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत आदमपुर में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक पुराना और कच्चा मकान गिर गया। हादसे के वक्त परिवार के लोग सुरक्षित स्थान पर मौजूद थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मलबे के नीचे आने से बाहर खड़ी एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आदमपुर गांव के रहने वाले संजय राजपूत अपने पांच बच्चों और परिवार के साथ खेत से काम करके लौटे ही थे कि अचानक बारिश के पानी से कमजोर हुई मकान की दीवार ढह गई। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया हुआ है, लेकिन अभी तक उन्हें पक्का मकान स्वीकृत नहीं हो सका है।

इस मामले में ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि इशरत ने बताया कि पीड़ित का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज किया जा चुका है और रिपोर्ट अग्रिम प्रक्रिया के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। बारिश के मौसम में क्षेत्र के जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Also Click : यूपी में छात्रवृत्ति योजना का समयबद्ध और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित, नोडल अधिकारी किए जाएंगे तैनात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow