Hardoi News: ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम-8 के तहत हरियावां में दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

सेवा मेरा योगदान थीम-8 कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा हरदोई के खेल मैदान, हरियावां में दिनांक 25 सितम्बर 2026 को

By INA News Desk
Sep 25, 2026 - 20:36
2 Views
Hardoi News: ‘सेवा मेरा योगदान’ थीम-8 के तहत हरियावां में दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

हरियावां/हरदोई। सेवा मेरा योगदान थीम-8 कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा हरदोई के खेल मैदान, हरियावां में दिनांक 25 सितम्बर 2026 को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रहे। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में शान्तानन्द स्वामी सरस्वती पब्लिक स्कूल, उतरा, हरियावां, हरदोई के प्रबंधक जगुनाथ सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राजवेन्द्र सिंह, उप प्रधानाचार्य तनुजा तिवारी एवं पीटीआई विवेक सिंह चौहान सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा भी प्रतियोगिता के आयोजन में आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में NYV के रूप में अहिरौरी ब्लॉक से आलोक, हरियावां ब्लॉक से अमन मिश्रा एवं सुनील शुक्ला तथा टड़ियावां ब्लॉक से प्रियांशु राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं एवं प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में अंकित ने प्रथम स्थान, सुरेन्द्र कुशवाहा ने द्वितीय स्थान तथा दिपांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में काजल पाण्डेय ने प्रथम स्थान, कीर्ति वर्मा ने द्वितीय स्थान तथा राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों एवं आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं युवाओं को खेलों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। सेवा मेरा योगदान थीम-8 कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों, विद्यालय परिवार, अतिथियों एवं मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Also Read- यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों के लिए फ्री मॉक इंटरव्यू, अफसरों ने दिए सफलता के गुर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow