Hardoi : ऑटो पलटने से छह साल के बच्चे की जान गई, दो अन्य गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
सफर के दौरान ऑटो चालक एक छोटे रास्ते से होकर गुजर रहा था। रास्ते में जब ऑटो खड़ा था, तभी वहां मौजूद एक बच्चे ने उसका एक्सीलेटर अचानक घुमा दिया। एक्सीलेटर घूमते ही ऑटो तेजी से आगे बढ़कर पास की खाई में पलट गया।
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
शाहाबाद/हरदोई: थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह के समय एक ऑटो के अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में छह साल के एक बच्चे मंचित की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया है।
यह पूरी घटना सुबह लगभग साढ़े दस बजे रेभा मुरादपुर के पास घटित हुई। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान लाला के छह वर्षीय पुत्र मंचित के तौर पर की गई है। वहीं घायलों में रूपन के पुत्र शिव प्रसाद और शिवप्रसाद के पुत्र नितिन शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पिहानी थाने के महमदपुर भगत निवासी शिव प्रसाद पाली क्षेत्र के महमदापुर गांव में अपनी बेटी के घर एक समारोह में भाग लेकर वापस आ रहे थे।
सफर के दौरान ऑटो चालक एक छोटे रास्ते से होकर गुजर रहा था। रास्ते में जब ऑटो खड़ा था, तभी वहां मौजूद एक बच्चे ने उसका एक्सीलेटर अचानक घुमा दिया। एक्सीलेटर घूमते ही ऑटो तेजी से आगे बढ़कर पास की खाई में पलट गया। इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मंचित को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिव प्रसाद और नितिन की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
What's Your Reaction?




