Hardoi : सड़क हादसों से मौत-आंकड़ों को शून्य करने के लिए पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण
इसमें सड़क दुर्घटना की जांच को और तेज, सही और वैज्ञानिक तरीके से करने की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं और उसमें होने वाली मौ
पुलिस लाइन सभागार में जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) योजना के तहत बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कॉलेज ऑफ ट्रैफिक मैनेजमेंट एंड फॉरेंसिक साइंस की टीम ने डिस्ट्रिक्ट कोरिडोर टीम के सभी सदस्यों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया।
इसमें सड़क दुर्घटना की जांच को और तेज, सही और वैज्ञानिक तरीके से करने की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही यातायात नियमों के पालन से दुर्घटनाओं और उसमें होने वाली मौतों को काफी हद तक कम करने के तरीके भी सिखाए गए।
पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें ताकि जिले में सड़क हादसों से होने वाली मौतों को शून्य किया जा सके। इस मौके पर जिले के कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार
What's Your Reaction?