Hardoi : हरदोई के संडीला में पटाखा लाइसेंस धारकों के स्थानों का औचक निरीक्षण
उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। जिले में हाल ही पटाखा विस्फोट की घटना के बाद प्र
हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में आने वाले त्योहारों के लिए सुरक्षा मजबूत करने को लेकर उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया और थानाध्यक्ष कासिमपुर ने गौसगंज थाना कासिमपुर के पटाखा लाइसेंस धारकों के अस्थायी ग्राउंड का अचानक दौरा किया।
निरीक्षण के समय अधिकारियों ने जांचा कि कोई लाइसेंस धारक घर या अन्य जगहों पर पटाखों को गैरकानूनी तरीके से न रखे हो। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा के मानकों का पालन हो और पटाखों की बिक्री सिर्फ तय स्थानों पर ही की जाए।
उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। जिले में हाल ही पटाखा विस्फोट की घटना के बाद प्रशासन ने लाइसेंस धारकों के घरों पर छापे बढ़ा दिए हैं, लेकिन अब तक कोई सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अगर आबादी में पटाखा बनाने की कोई गतिविधि दिखे तो तुरंत थाने को बताएं।
Also Click : Lucknow : दीपोत्सव-2025 में रामायण के सात कांड पर आधारित झांकियों से अयोध्या होगी राममय- जयवीर सिंह
What's Your Reaction?











