Sambhal : त्योहारों से पहले सम्भल में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

फ्लैग मार्च का रूट चौधरी सराय, चरण सिंह चौक, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, एजेंट चौराहा, छंगामल कोठी, आर्य समाज रोड, खग्गू सराय तिराहा, नखासा तिराहा,

Oct 15, 2025 - 22:16
 0  46
Sambhal : त्योहारों से पहले सम्भल में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sambhal : त्योहारों से पहले सम्भल में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आगामी त्योहारों धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के मद्देनज़र सम्भल पुलिस ने बुधवार को शहरभर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में निकले इस फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मणिभूषण तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सम्भल, क्षेत्राधिकारी असमोली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक नखासा और थानाध्यक्ष रायसत्ती सहित भारी पुलिस बल शामिल रहा। त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल ने शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।फ्लैग मार्च का रूट चौधरी सराय, चरण सिंह चौक, शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, एजेंट चौराहा, छंगामल कोठी, आर्य समाज रोड, खग्गू सराय तिराहा, नखासा तिराहा, मोहल्ला ठेर, सर्राफा बाजार और टंडन तिराहा तक रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों और नागरिकों से भी संवाद किया तथा उन्हें शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। व्यापारी वर्ग ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे फ्लैग मार्च से त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने में मदद मिलती है।

Also Click : Lucknow : दीपोत्सव-2025 में रामायण के सात कांड पर आधारित झांकियों से अयोध्या होगी राममय- जयवीर सिंह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow