हरदोई: महिला के साथ रंगरेलियां मनाते मिले तहसील बाबू, हकीकत छिपाने को महिला को बंद कर ताला लगाया

एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक तहसील बाबू एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया। पूरी घटना जिले की तहसील बिलग्राम की है। जहां के बाबू सियाराम पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने कक्ष में एक विवाहित महिला के साथ अ..

By INA News Desk
Dec 28, 2024 - 23:20
38 Views
हरदोई: महिला के साथ रंगरेलियां मनाते मिले तहसील बाबू, हकीकत छिपाने को महिला को बंद कर ताला लगाया

By INA News Hardoi.
जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक तहसील बाबू एक महिला के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया। पूरी घटना जिले की तहसील बिलग्राम की है। जहां के बाबू सियाराम पर आरोप लगाया गया है कि वह अपने कक्ष में एक विवाहित महिला के साथ अश्लीलता करते दिखाई दिए। इस सबके बीच उधर से गुजर रहे एक वकील ने जब यह दृश्य देखा तो उसके होश उड़ गए।

Also Read: RTO विभाग की कारस्तानी: नियम कोई और तोड़े, चालान दूसरा भरे, अंधे चालान की दौड़ में अब्बल जिले का परिवहन विभाग

बिना देरी किए वकील ने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इससे पहले ही अपने बचाव में तहसील बाबू सियाराम ने उस महिला को कमरे में ही बंद करके बाहर से ताला लगा दिया, जिससे कि उसकी यह हरकत सामने न आ पाए लेकिन पुलिस ने जद्दोजहद कर उस ताले को खुलवाया। महिला को बाहर निकलवाकर महिला पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया।

उधर, इस मामले को लेकर तहसील में मौजूद लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। पुलिस ने जानकारी हासिल करने के उद्देश्य से तहसील कर्मियों से पूंछतांछ भी की। जबकि तहसील के आला अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow