Hardoi : ककराली में मारपीट मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित का बेटा लखनऊ में भर्ती

शिकायत के आधार पर थाना संडीला में मामला दर्ज कर पुलिस ने सुनील पुत्र रामखेलावन और मोनू पुत्र सुरेश, दोनों ककराली कस्बा के निवासियों को गिरफ्तार किया। इस

By INA News Desk
Oct 29, 2025 - 21:33
75 Views
Hardoi : ककराली में मारपीट मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित का बेटा लखनऊ में भर्ती
Hardoi : ककराली में मारपीट मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित का बेटा लखनऊ में भर्ती

Report : मुकेश सिंह

संडीला (हरदोई)। ग्राम ककराली के निवासी जब्बार पुत्र सिराजुद्दीन की शिकायत पर दर्ज मारपीट के मामले में संडीला पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्बार ने बताया कि आरोपी सुनील पुत्र रामखेलावन, मोनू पुत्र सुरेश सहित पांच लोगों ने उसके बेटे और परिजनों के साथ गाली गलौज की और मारपीट की। इससे जब्बार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

शिकायत के आधार पर थाना संडीला में मामला दर्ज कर पुलिस ने सुनील पुत्र रामखेलावन और मोनू पुत्र सुरेश, दोनों ककराली कस्बा के निवासियों को गिरफ्तार किया। इससे पहले बाकी तीन आरोपियों को 25 मई को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह और कांस्टेबल सुमित सागर शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow