Hardoi : बुंदपुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

मुरारी की पत्नी ने बताया कि उनके पति पर गांव के ही चार व्यक्तियों ने हमला कर दिया। आरोपी कल्लू, मनोज, अशोक और रामू पुत्रगण सूरजपाल सिंह ने मुरारी को गंभीर

Nov 24, 2025 - 22:02
 0  32
Hardoi : बुंदपुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
Hardoi : बुंदपुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

हरदोई। थाना हरपालपुर क्षेत्र के बुंदपुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक मुरारी कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय गेंदलाल निवासी बुंदपुर का रहने वाला था।

मुरारी की पत्नी ने बताया कि उनके पति पर गांव के ही चार व्यक्तियों ने हमला कर दिया। आरोपी कल्लू, मनोज, अशोक और रामू पुत्रगण सूरजपाल सिंह ने मुरारी को गंभीर चोटें पहुंचाईं। इससे उनकी मौत हो गई। पत्नी ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 376/25 धारा 105/352 बीएनएस के तहत चारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान रामू पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी बुंदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी तीन आरोपी फरार हैं।

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक रणजीत सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार की भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। गांव में इस घटना से दहशत फैल गई है।

Also Click : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोपों के बीच ब्राह्मण वकील पर उठा विवाद, भीम आर्मी के दावों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow