हरदोई में यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों और कैडेट्स में दिखा उत्साह
हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अनुनय झा ने तिरंगा लहराकर रैली की शुरुआत की।
हरदोई में यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों और कैडेट्स ने दिखाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में देशभक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से यूथ कनेक्ट तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा द्वारा जिलाधिकारी अनुनय झा का स्वागत करने के साथ हुआ।
इसके बाद जिलाधिकारी ने हाथ में तिरंगा थामकर स्वयं रैली में सहभागिता की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इसे महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के लिए रवाना किया।
रैली में स्पोर्ट्स स्टेडियम के करीब 250 खिलाड़ियों, महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए और देशभक्ति के नारे लगाते हुए खिलाड़ियों ने पूरे मार्ग को राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग दिया। रैली का समापन महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज में राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके बाद सहभागियों के बीच जलपान वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के संचालन में सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, डीडीओ कमलेश कुमार, कॉलेज के प्राचार्य निखिलेश शरण, प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी, सीएसएन एकेडमी से के.के. सिंह, कोच पुनीत सिंह, महताब अहमद, आशीष पाल, अक्षत श्रीवास्तव, प्रशांत निगम, लिपिक विनय प्रताप और दिवाकर मिश्रा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों और खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट किया।
Also Click : Hardoi: विकास कार्यों की अनदेखी से भड़के ग्रामीण, सांडी-श्री मऊ मार्ग पर लगाया जाम
What's Your Reaction?



