Hardoi: विकास कार्यों की अनदेखी से भड़के ग्रामीण, सांडी-श्री मऊ मार्ग पर लगाया जाम

विकास खंड सांडी की औरेनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की उपेक्षा और प्राथमिक विद्यालय के कीचड़ भरे रास्ते से तंग आकर

Aug 8, 2026 - 18:55
29 Views
Hardoi: विकास कार्यों की अनदेखी से भड़के ग्रामीण, सांडी-श्री मऊ मार्ग पर लगाया जाम

हरपालपुर\हरदोई। विकास खंड सांडी की औरेनी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की उपेक्षा और प्राथमिक विद्यालय के कीचड़ भरे रास्ते से तंग आकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सांडी-श्रीमऊ मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है और प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव व दलदल के कारण बच्चे आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने स्कूल तक पक्का रास्ता बनाने और ग्राम पंचायत के सभी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द निस्तारण का ठोस आश्वासन देकर जाम खुलवाया, जिसके बाद सांडी-श्रीमऊ मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पक्की सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया और विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे दोबारा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Also Read- Special Article: बेनकाब हुए अराजकतावादी आंदोलनजीवी, जंतर- मंतर का मंच बना हिंदू और विकास विरोधी मंच 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow