Hathras News: कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, सदर विधायक ने ली जानकारी

अलीगढ़ रोड पर गांव बरसै के निकट स्थित हरि आईस कोल्ड स्टोरेज में आज आग लगने की सूचना मिलते ही जहां भारी खलबली मच गई। वहीं अनुमान जताया जा रहा है कि आग से कोल्ड स्टोर स्वामी को करोड रुपए ...

Apr 2, 2025 - 00:14
 0  48
Hathras News: कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, सदर विधायक ने ली जानकारी
सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य कोल्ड स्टोर स्वामी से जानकारी लेते हुए 

By INA News Hathras.

हाथरस: कोतवाली सासनी क्षेत्र के अलीगढ़ रोड पर गांव बरसै के पास स्थित हरि कोल्ड स्टोरेज में आज भीषण आग लगने के कारण जहॉ करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं सूचना मिलने पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली और कोल्ड स्टोर स्वामी सोनू अग्रवाल से भी वार्ता की।

Also Read: Hathras News: बेतहाशा फीस वृद्धि व अभिभावकों के शोषण के विरोध में एडीएचआर का आंदोलन शुरू

अलीगढ़ रोड पर गांव बरसै के निकट स्थित हरि आईस कोल्ड स्टोरेज में आज आग लगने की सूचना मिलते ही जहां भारी खलबली मच गई। वहीं अनुमान जताया जा रहा है कि आग से कोल्ड स्टोर स्वामी को करोड रुपए का नुकसान हुआ है और उक्त घटना की खबर पाकर मौके पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदेव दीक्षित, रूहेरी मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता बौ. प्रशांत शर्मा, मंडल महामंत्री विवेक रावत आदि कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए । साथ ही सूचना पाकर मौके पर पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सासनी , सीओ सिटी आदि अधिकारी भी पहुंच गए और सदर विधायक ने जहां कोल्ड स्टोर स्वामी से वार्ता की और ढांढस बंधाया। वहीं अधिकारियों से भी वार्ता की। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow