Hathras News: घर में घुस कर फायर करने वाला किया गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देशि....

By INA News Desk
Apr 2, 2025 - 00:20
53 Views
Hathras News: घर में घुस कर फायर करने वाला किया गिरफ्तार

By INA News Hathras.

हाथरस: सासनी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला पथवारी में राकेश कुमार शर्मा पुत्र दाऊ दयाल शर्मा के घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की व जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर करने के आरोपी को गिरफ्तार किया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देशित किया था।

Also Read: Hathras News: पुलिस ने मारा कैदी को थप्पड़, हुई फजीहत

जिसके क्रम में थाना सासनी पुलिस चार मार्च को नामजद अभियुक्त विकास रावत उर्फ बलुआ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी घटना में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे थे।

जिसके क्रम में एक अप्रेल को थाना सासनी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में प्रकाश में आये सुमित रावत पुत्र सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow