हाथरस में व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल का स्वागत, 12 जनपदों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

हाथरस के लक्खी मेला दाऊजी महाराज में प्रस्तावित विशाल व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल का स्वागत हुआ। आयोजन में 12 जिलों के व्यापारी जुटेंगे।

By INA News Desk
Sep 14, 2026 - 22:22
4 Views
हाथरस में व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल का स्वागत, 12 जनपदों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

हाथरस। जनपद के प्रसिद्ध राजकीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशाल व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक एवं फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का नगर की होली वाली गली में हस्तशिल्प, बर्तन और धातु कारोबारियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया। उपस्थित उद्यमियों और व्यवसायियों ने माल्यार्पण, पुष्पवर्षा, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

अभिनंदन से अभिभूत सुरेश अग्रवाल ने व्यापारियों से आगामी सम्मेलन में भारी संख्या में सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह महासम्मेलन किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि समूचे व्यापारी वर्ग का अपना मंच है और प्रत्येक व्यापारी ही इसका वास्तविक सूत्रधार है। वे स्वयं को किसी पद का आकांक्षी न मानकर व्यापारी समाज का सेवक मानते हैं और कारोबारी हितों की रक्षा के लिए बिना किसी स्वार्थ के निरंतर संघर्षरत रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस वृहद समागम में केंद्र और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ व्यापारिक नेताओं के अलावा आसपास के करीब 12 जनपदों से सैकड़ों प्रमुख व्यापार प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस मंच के माध्यम से उद्योग, वाणिज्य, स्थानीय बाजार और कराधान से जुड़ी समस्याओं को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, जिससे व्यापार जगत के हितों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर ओमप्रकाश वर्मा, श्रीकृष्ण अग्रवाल बंटी लाला, नरेश वर्मा, हरेंद्र शर्मा, देवकीनंदन वर्मा, बंटू, शैलेंद्र शर्मा बॉबी गुरु, सचिन अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, आनंद वर्मा, योगेश बाबू, अमित शर्मा और मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश वर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow