Hardoi: ऑनलाइन लव स्टोरी का खौफनाक अंत: नाबालिग प्रेमिका जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग ले उड़ी।

सोशल मीडिया पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी युवती का जनपद कानपुर देहात के थाना गजनेर के ग्राम गैंगरौली निवासी

Dec 9, 2025 - 18:08
84 Views
Hardoi: ऑनलाइन लव स्टोरी का खौफनाक अंत: नाबालिग प्रेमिका जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग ले उड़ी।
ऑनलाइन लव स्टोरी का खौफनाक अंत: नाबालिग प्रेमिका जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग ले उड़ी।

हरदोई। सोशल मीडिया पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी युवती का जनपद कानपुर देहात के थाना गजनेर के ग्राम गैंगरौली निवासी सत्यम तिवारी से चल रहे प्रेम प्रसंग मे 4 दिसंबर को प्रेमिका अपने घर से ज़ेवर व 4000 रूपये लेकर प्रेमी सँग फरार हो गयी।प्रेमिका के पिता ने कोतवाली बेनीगंज मे तहरीर देकर प्रेमी सत्यम तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बताते चले। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि मेरी 17 वर्षीय पुत्री का सोशल मीडिया से जनपद कानपुर देहात के थाना गजनेर के ग्राम गैंगरौली निवासी सत्यम तिवारी से बातचीत होने लगी।दिनांक 4 दिसंबर को प्रेमी सत्यम तिवारी मेरी बेटी को लेकर फरार हो गया।मेरे घर से जाते वक़्त मेरी बेटी घर मे रखा ज़ेवर व चार हजार रूपये नगद अपने साथ ले गयी है।युवती के पिता ने थाने में पहुंचकर युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। बेनीगंज थाना प्रभारी ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- शामली में अपराध का अंत- बावरिया गैंग सरगना मिथुन एनकाउंटर में ढेर, हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल, साथी राहुल फरार, हेड कांस्टेबल घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow