Hardoi News:कासिमपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा,डंपर की टक्कर से ऑटो सवार 6 की मौत,3 गंभीर घायल, SP ने मौके पर पहुंचकर घटना का लिया जायज़ा।

संडीला/हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई।जबकि तीन लोग गंभीर रूप...

By INA News Desk
May 15, 2025 - 13:20
673 Views
Hardoi News:कासिमपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा,डंपर की टक्कर से ऑटो सवार 6 की मौत,3 गंभीर घायल,  SP ने मौके पर पहुंचकर घटना का लिया जायज़ा।

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

संडीला/हरदोई। कासिमपुर थाना  क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई।जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे एक कों ट्रमा सेंटर लखनऊ के लिए रिफ़र किया गया यह हादसा कासिमपुर क्षेत्र के हरदलमऊ गांव के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग इधर-उधर बिखर गए।

हादसे में मृतकों की पहचान अंकित (20 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी वहादिन बालामऊ थाना कछौना।अरविंद कुमार (20 वर्ष) पुत्र नंदीलाल,निवासी मलहनखेड़ा खेड़ा थाना कासिमपुर।रंजीत राठौर(27 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद निवासी औरामऊ थाना कासिमपुर।फूल जहां (24 वर्ष) पत्नी सिराज निवासी बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव।

निसार अहमद पुत्र जहुर हुसैन (40वर्ष)निवासी ओनवा मजरा भानपुर थाना कछौना।बिटान पत्नी रोहित(25 वर्ष) निवासी छतिगढ़ा थाना कासिमपुर। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें दो को प्राथमिक इलाज के लिए रिफर किया जिनका नाम सिराज पुत्र सफ़ी जान (26 वर्ष) निवासी बेहटा मुजावर उन्नाव।अयान पुत्र सिराज(2 वर्ष)निवासी बेहटा मुजावर उन्नाव।हरदोई में भर्ती कराया गया।जबकि एक बच्चे को जिसका नाम जुगनू पुत्र रोहित(7 वर्ष)निवासी छतिगढ़ा थाना कासिमपुर।

Also Read- Hardoi News : सजीव अग्रवाल 'बड़े सर' के जन्मदिन पर कॉन्सेप्ट परिवार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन। 

लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए संडीला सीएचसी भेज दिया। पुलिस एक अन्य महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी नीरज कुमार जादौन स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि घटना में शामिल डंपर चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow