Hardoi News: जय गुरुदेव के सतसंग मे उमड़ा जनसैलाब, पंकज महाराज का हुआ जोरदार स्वागत। 

जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा से संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज के सानिध्य में निकली आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा इस...

Jan 14, 2025 - 17:11
62 Views
Hardoi News: जय गुरुदेव के सतसंग मे उमड़ा जनसैलाब, पंकज महाराज का हुआ जोरदार स्वागत। 

हरदोई। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय मथुरा से संस्थाध्यक्ष पंकज जी महाराज के सानिध्य में निकली आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा इस समय जिला हरदोई में भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में यात्रा ने विकास खण्ड टोडरपुर के ग्राम हुसैनापुर दिवानी में पड़ाव किया। यहां आयोजित सत्संग समारोह में पंकज जी महाराज ने अपने सम्बोधन में कहा सन्त, महात्मा, फकीर सबके होते हैं। सबकी भलाई का काम करते है।

उनका संकल्प होता है कि सभी लोग भजन, इबादत करके अपने सच्चे वतन, सच्चे घर मालिक के पास पहुंचे। इनके दर्शन व सत्संग बचनों से विवेक जागृत होता है। मानव जीवन पाने के लक्ष्य का ज्ञान होता है। इस कलियुग में पिछले युगों की साधनायें संभव नहीं। इसलिये सन्त सत्गुरुओं ने गृहस्थ आश्रम को प्राथमिकत देते हुये सबसे सरल साधना का मार्ग सुरत शब्द योग (नाम-योग) का मार्ग जारी किया। इसलिये आप सभी कुछ समय अपने आत्म कल्याण के लिये निकालें। बताई हुई विधि से आप साधना करेंगे तो गुरु की दया से आप की दिव्य दृष्टि (तीसरा नेत्र), तीसरा कान खुल जायेगा। ऊपरी मण्डलों के दर्शन होने लगेंगे। यह बहुत बड़ा आध्यात्मिक विज्ञान है। जिसका भेद सन्त महात्मा जानते हैं।

Also Read- Gorakhpur News: सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी।

उन्होंने कहा कि अशुद्ध खान-पान से मानव में हिंसा, अपराध की प्रवृत्ति बढ़ती है। अच्छे समाज के निर्माण के लिये आप मानव धर्म को अपनायें। एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, अहिंसा, करुणा, पे्रम गुणों को अपनायें। स्वयं शराब आदि नशों को त्याग कर शाकाहारी-सदाचारी बनें व दूसरों को भी बनायें। यह आपकी सबसे बड़ी सेवा होगी। हिंसा, अपराध को न छोड़ने पर भविष्य में भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्रम समाप्त होने उपरान्त जागरण यात्रा पिहानी ब्लॉक के अहेमी गाव के लिए प्रस्थान कर गयी। 

इस अवसर पर शेर बहादुर सिंह, राजपाल यादव, राजू प्रधान, शांतनु सिंह, राम प्रकाश, नीमचन्द्र, जंगबहादुर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशाशन भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow