Madhya Pradesh News: नकली यूरिया की फैक्ट्री का भंडाफोड़- 1830 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त, बायोडीजल पम्प प्रबंधक समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार। 

गल्फ कंपनी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ,नकली लिक्विड यूरिया की बिक्री की हो रही थी चारो तरफ चर्चा....

By INA News Desk
Jan 14, 2025 - 16:57
135 Views
Madhya Pradesh News: नकली यूरिया की फैक्ट्री का भंडाफोड़- 1830 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त, बायोडीजल पम्प प्रबंधक समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार। 

शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मुलताई थाना क्षेत्र में  पुलिस ने नकली लिक्विड यूरिया बनाने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 1830 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त किया और बायोडीजल पंप के प्रबंधक समेत अन्य आरोपियों पर कार्रवाई शुरू । पुलिस को यह सफलता गल्फ कंपनी की शिकायत के बाद मिली। कंपनी ने नकली लिक्विड यूरिया की बिक्री और उसके लोगो के दुरुपयोग की शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार रात मालेगांव के पास स्थित बायोडीजल पंप पर छापा मारा। मौके पर गल्फ कंपनी का लोगो लगा 130 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त किया गया। पंप प्रबंधक हिमांशु पाठेकर के खिलाफ 63 कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रबंधक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि नकली लिक्विड यूरिया की सप्लाई परमंडल गांव के खेत में स्थित एक मकान से की जा रही थी। सोमवार को पुलिस ने किसान देवजी इंगले के खेत में बने मकान पर छापा मारा। वहां से नकली यूरिया बनाने की मशीनें, प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखी यूरिया खाद की बोरियां, और 1000 लीटर नकली लिक्विड यूरिया बरामद किया। किसान ने बताया कि उसने यह मकान सुभाष वार्ड निवासी बाबू उर्फ एजाज पिता सरदार खान को किराए पर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि परमंडल के पास नागपुर मार्ग पर भी नकली लिक्विड यूरिया बेचा जा रहा है। पुलिस ने वहां छापा मारकर 700 लीटर नकली लिक्विड यूरिया जब्त किया। पुलिस अब बाबू उर्फ एजाज की तलाश में जुटी है, जो नकली यूरिया बनाने और बेचने का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

Also Read- Gorakhpur News: सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी।

पुलिस जांच में तीन कंपनियों – गल्फ, आइशर 100 और टाटा मोटर्स के लोगो के उपयोग का खुलासा हुआ। साथ ही प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की बोरियां भी मौके पर पाई गईं। थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। मुख्य आरोपी बाबू उर्फ एजाज को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस नकली यूरिया के उत्पादन और वितरण में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow