Kanpur News: पहलगाम हमले के विरोध में सर्व धर्म के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया। 

पाकिस्तान की भारत के आगे कोई औकात नहीं, वो अभी बच्चा है - भाजपा जिला अध्यक्ष कानपुर

By INA News Desk
Apr 28, 2025 - 15:56
101 Views
Kanpur News: पहलगाम हमले के विरोध में सर्व धर्म के लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया। 
Advertisement
Advertisement

Kanpur News: पहलगाम हमले के बाद भारत के खिलाफ परमाणु हमले की बयानबाजी और अनर्गल बातों के विरोध पर आज कानपुर के परेड चौराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर आतंकवाद का पुतला दहन किया। जुलूस के साथ सर्व धर्म के लोग मौजूद रहे और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दोषियों को सबक सिखाने की मांग करी। 

अनिल दीक्षित (भाजपा जिलाध्यक्ष कानपुर)

कानपुर के परेड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर सर्व धर्म के लोगों ने आतंकवाद का पुतला दहन किया । भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भारत ने आतंकवाद के खात्मे की बात जब जब उठाई है पाकिस्तान को तब तब उंगली अपनी तरफ उठी दिखाई दी है इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका। पहलगाम हमले के विरोध में आज सभी धर्मों के लोगों ने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद आतंकवाद का पुतला फूंक कर अपना रोष व्यक्त किया।

Also Read- सीएम योगी का एक्शन- सीएम की मॉनिटरिंग का बड़ा असर, सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा।

जिलाध्यक्ष ने पाकिस्तान के परमाणु हमले से जवाब देने वाली बात पर कहा कि उनके बम हमारे सामने दीवाली पर चलने वाले सीकों पटाखे जैसे है। भारत एक फलदार वृक्ष की तरह हमेशा झुकता है पाकिस्तान हमारे आगे बच्चा है इसलिए हम अक्सर उसको नजरअंदाज करते आए है लेकिन अब समय आ गया है कि उसे सबक सिखाया जाए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement