Indian Navy News: भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश फिलीपींस पहुंचे, ADMM-प्लस संयुक्त सहयोग गतिविधि में लेंगे हिस्सा

भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश

By INA News Desk
Sep 21, 2026 - 16:39
7 Views
Indian Navy News: भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश फिलीपींस पहुंचे, ADMM-प्लस संयुक्त सहयोग गतिविधि में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री और कुलिश 20 सितंबर, 2026 को फिलीपींस के सुबिक खाड़ी पहुंचे। यहां आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम)-प्लस संयुक्त सहयोग गतिविधि (जेसीए) आयोजित की जा रही है।

एडीएमएम-प्लस जेसीए, आसियान सदस्य देशों और आठ प्लस देशों के सामुद्रिक बलों को एक साथ लाता है ताकि अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने, पारस्परिक समझ को बढ़ावा देने और सामुद्रिक क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पेशेवर और परिचालन संबंधी गतिविधियों में भाग लिया जा सके।

एडीएमएम-प्लस जेसीए में भारतीय नौसेना के जहाजों की भागीदारी भारत सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जो बहुपक्षीय सामुद्रिक सहयोग और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ रचनात्मक जुड़ाव के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह तैनाती भारतीय नौसेना को पेशेवर और परिचालन गतिविधियों के माध्यम से भागीदार सामुद्रिक सेनाओं के साथ संवाद करने के अवसर प्रदान करेगी, जिससे साझा सामुद्रिक चुनौतियों की बेहतर समझ विकसित करने में योगदान मिलेगा।

बंदरगाह पर जहाजों का आगमन भारत और फिलीपींस के बीच बढ़ते सामुद्रिक सहयोग को भी दर्शाता है। हालिया द्विपक्षीय सहयोग और अगस्त 2025 में स्थापित भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी के आधार पर, यह तैनाती दोनों देशों के बीच पेशेवर संबंधों और सामुद्रिक सहयोग को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करती है।

Also Read- RMLIMS Recruitment: मात्र 1180 रुपये में परीक्षा और डेढ़ महीने में नियुक्ति, लोहिया संस्थान के 194 तकनीकी कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow