सम्भल पहुंचा इस्कॉन का हरिनाम संकीर्तन, बोले देवकीनंदन दास- 'कृष्ण भक्ति जोड़ती है पूरी मानवता को'

सम्भल के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित यम तीर्थ पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा हरिनाम

Jun 13, 2026 - 20:07
 0  9
सम्भल पहुंचा इस्कॉन का हरिनाम संकीर्तन, बोले देवकीनंदन दास- 'कृष्ण भक्ति जोड़ती है पूरी मानवता को'
देवकीनंदन दास

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित यम तीर्थ पर शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा हरिनाम संकीर्तन, दिव्य कृष्ण कथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय इस्कॉन युवा समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल सुंदर दास की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता करते हुए इस्कॉन के महाराज देवकीनंदन दास ने कहा कि कृष्ण भक्ति का संदेश आज पूरी दुनिया में फैल रहा है। उन्होंने बताया कि चैतन्य महाप्रभु का आदेश था कि पृथ्वी के प्रत्येक नगर और गांव तक भगवान कृष्ण का संदेश पहुंचे। इसी संकल्प को भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने विश्वभर में फैलाया और आज अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, भारत, रूस, पाकिस्तान और चीन सहित अनेक देशों में कृष्ण भक्ति का प्रचार-प्रसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कृष्ण भक्ति मानवता को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। जिस प्रकार एक माला में विभिन्न फूलों को एक धागा जोड़ता है, उसी प्रकार कृष्ण भावना सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को जोड़कर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि कृष्ण सभी के हैं और उनका संदेश आनंद, प्रेम और सद्भाव का संदेश है। देवकीनंदन दास ने सम्भल को भगवान कल्कि की नगरी और एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थली बताते हुए कहा कि भागवत महापुराण में सम्भल का विशेष उल्लेख मिलता है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन यहां भगवान के गुणगान और भक्ति के प्रचार के उद्देश्य से पहुंचा है। सम्भल में 68 तीर्थों और 19 प्राचीन कूपों के पुनरुद्धार पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समय के साथ कई तीर्थ लुप्त हो जाते हैं, लेकिन उनका पुनः उत्थान और संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वृंदावन के प्राचीन तीर्थों का पुनरुद्धार हुआ, उसी प्रकार सम्भल की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों को भी पुनः स्थापित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ तथा सभी के सुख, शांति और निरोग जीवन की कामना की गई।

Also Read- सामाजिक न्याय के महानायक और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भव्य रूप से मनाया गया 78वां जन्मदिन, पटना से लेकर दिल्ली तक छाई खुशियों की बहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।