Uttarakhand: रस्सा कशी में कोतवाल नरेश चौहान की टीम ने राजेश कुमार की टीम को हराया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर कोतवाली के द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से नेहरू मैदान
ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन
उत्तराखंड
बाजपुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर कोतवाली के द्वारा रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से नेहरू मैदान चीनी मिल तक करीब दो किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगभग 300 छात्र-छात्राएं एवं पुरुषों को एसडीम डॉ अमृता शर्मा ने हरी झंडी दिवाकर रवाना किया।जिसमें स्थानीय स्कूलों तथा डिग्री कॉलेज के बालक/बालिकाओं, स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों राज्य मंत्री मंजीत सिंह राजू पूर्व दर्जा मंत्री,राजेश कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव भाजपा नेता मनोज पाल बिट्टू चौहान,यशपाल राजहंस,रमेश गर्ग आदि तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
मैराथन दौड़ प्रातः करीब 8:00 बजे से प्रारंभ हो कर नेहरू मैदान चीनी मिल में समाप्त हुई। तदोपरांत रस्सा कसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ महिला वर्ग में प्रथम स्थान जसकरण कौर, द्वितीय स्थान शना परवीन, तृतीय स्थान सुमनजीत कौर का रहा।मैराथन पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान सुरजपाल, द्वितीय स्थान अभय कुमार तथा तृतीय स्थान मोहित सिंह का रहा। रस्सा कसी महिला/पुरुष वर्ग हेतू 9-9 की संख्या में 6- 6 टीमें बनी थी जिसमें महिला वर्ग की टीम नंबर 6 जो डिग्री कॉलेज बाजपुर की टीम थी प्रथम स्थान तथा मिश्रित टीम जो नंबर तीन थी वह द्वितीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में रिवर्डल स्कूल के द्वारा प्रथम स्थान तथा इंटर कॉलेज बाजपुर का द्वितीय स्थान रहा।
कार्यक्रम के अंत में स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों तथा पुलिस टीम के मध्य भी रस्सा कसी प्रतियोगिता के दौरान कोतवाली बाजपुर पुलिस विजय रही। कार्यक्रम के अतः में राष्ट्रीय गान गा कर कार्यक्रम का समापन किया गया।।कोतवाली बाजपुर के द्वारा आयोजन स्थल पर फ्लेक्सि, पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। समस्त प्रतिभागियों को टी शर्ट तथा सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कोतवाल नरेश चौहान कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी एसएसआई जसविंदर सिंह एसआई कैलाश चंद्र नगर कोटी एसआई प्रहलाद सिंह एलआईयू इंस्पेक्टर ललित सिंह गोस्वामी आदि थे।
Also Read- Uttrakhand : धान तोलने के विवाद में किसानों ने मंडी गेट जाम किए, राइस मिलरों से वार्ता बेनतीजा
What's Your Reaction?









