Entertainment News: कुमार सानू के साथ एसके तिवारी का नया म्यूजिक वीडियो, जल्द आएगा टीजर; 16 सितंबर को होगा गाना रिलीज

एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार का न्यू म्युज़िक वीडियो "मेरे बिना तू आधी सी" टीपीएस म्युज़िक पर बहुत जल्द आने

By INA News Desk
Sep 14, 2026 - 11:16
6 Views
Entertainment News: कुमार सानू के साथ एसके तिवारी का नया म्यूजिक वीडियो, जल्द आएगा टीजर; 16 सितंबर को होगा गाना रिलीज

मुंबई : एसके तिवारी उर्फ तिवारी सरकार का न्यू म्युज़िक वीडियो "मेरे बिना तू आधी सी" टीपीएस म्युज़िक पर बहुत जल्द आने वाला है। लेकिन, उससे पहले टीजर रिलीज की तैयारी हैं। पोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका हैं। जिससे श्रोताओं एवं दर्शकों में बेसब्री से गाने का इंतजार हैं। तिवारी प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो हैं। जिसमें बॉलीवुड के मशहूर गायक कुमार शानू और खुद एस के तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी हैं। इस गाने के गीतकार और संगीतकार संजीव चतुर्वेदी हैं।

पोस्टर रिलीज के साथ ही चर्चा जोरों पर हैं और अब टीजर रिलीज की तैयारी हैं। जल्दी ही टीजर रिलीज होगी। जिसके बाद गाना भी रिलीज किया जाएगा। उम्मीद हैं कि दर्शकों को एस के तिवारी और अभिनेत्री कोमल सोनी की रोमांटिक जोड़ी काफी पसंद की जाएगी।

आगामी 16 सितम्बर को यह गाना सभी ऑडियो प्लेटफार्म और टीपीएस यूट्यूब चैनल पर जारी किया जाएगा। म्यूजिक वीडियो में एसके तिवारी के साथ मुख्य भूमिका में कोमल सोनी नजर आएंगी। गाने के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एसके तिवारी (तिवारी सरकार) हैं। दर्शकों को बेसब्री से म्यूजिक वीडियो के रिलीज का इंतजार हैं।

इससे पूर्व एस के तिवार का गीत "तारा जो टूटा हुआ" रिलीज किया जा चुका हैं, जो Spotify सहित सभी ऑडियो प्लेटफार्म पर ट्रेडिंग में हैं। यूट्यूब पर कई मिलियन लोगों ने यह म्यूजिक वीडियो देखा है। कुमार शानू के गीत "मेरे बिना तू आधी सी" के बाद बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जावेद अली के गीत की तैयारी भी जारी हैं। जिसके बाद मोहम्मद इरफान का गीत और फिर "धुरंधर" फेम शहजाद अली का भी गाना रिलीन होगा। बताया जा रहा हैं कि लगातार 25 गाने TPS Music यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होंगे।

तिवारी सरकार के नाम से मशहूर एस.के. तिवारी 'तिवारी प्रोडक्शन्स' के संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होने Tiwari Productions के बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स रिलीज किए हैं। उनका यूट्यूब चैनल TPS Music रोमांटिक गानों के लिए प्रचलित हैं। उनके 'सनातन वर्ल्ड' यूट्यूब चैनल पर धार्मिक कंटेंट रिलीज किए जाते हैं। एस.के. तिवारी म्युज़िक वीडियो और फिल्मों के निर्माण, निर्देशन और लेखन का कार्य करते हैं। 'फासले', 'वक़्त', और 'तुम मेरे ही रहना' जैसे कई भावुक और रोमांटिक गाने उनके निर्देशन में TPS Music चैनल पर रिलीज हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं। 'सनातन वर्ल्ड' चैनल पर हजारों गीत रिलीज हैं। एस.के. तिवारी ने पूरे सनातन धर्म को एक अलग तरह से ऑडियो वीडियो के रूप में प्रस्तुत किया हैं। तिवारी प्रॉडक्शन का काम करने का तरीका दूसरों से अलग बनाता हैं। इस प्रॉडक्शन हाऊस मे काम करने वाले शुद्ध शाकाहारी होते हैं, किसी तरह का कोई नशा नहीं करते हैं। तिवारी प्रॉडक्शन के किसी भी  गाने में कोई अश्लीलता नहीं होती हैं। साथ ही इस प्रॉडक्शन हाऊस से जुड़े कर्मियों को मेहनताना भी समय पर कर दिया जाता हैं।

Also Read- Hanuman Ansh OTT Controversy: ₹2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कमाए ₹235 करोड़ से अधिक, मेकर्स ने 100 करोड़ की ओटीटी डील की अफवाहों को नकारा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow