Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के प्रकरणों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधान परिषद के दूसरे और तीसरे सत्र में उठाए गए सभी प्रकरणों का समयबद्ध और नियम के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित कि

By INA News Desk
Jan 28, 2026 - 21:55
69 Views
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के प्रकरणों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न
Lucknow : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के प्रकरणों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न

लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में विधान परिषद के कक्ष संख्या 77 में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण के लिए उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों पर विधान परिषद के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ गहन चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधान परिषद के दूसरे और तीसरे सत्र में उठाए गए सभी प्रकरणों का समयबद्ध और नियम के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं और दिए गए सुझावों पर तुरंत कार्रवाई हो। जो भी कार्यवाही हो उसकी जानकारी सभी सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दी जाए।उन्होंने कहा कि शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण और संसाधनों से भरपूर बनाना है। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करना होगा। हर समस्या का उचित समाधान करना है। बैठक में प्रबंधन तंत्र, सेमेस्टर प्रणाली, भुगतान, विभिन्न शासनादेशों का अनुपालन, सेवा सुरक्षा, मान्यता और पुरस्कार जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी प्रकरणों का गंभीरता से परीक्षण कर समय पर समाधान करने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी, विधान परिषद सदस्य राज बहादुर सिंह चंदेल, सभापति प्रश्न एवं संदर्भ समिति ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नेता प्रतिपक्ष लाल बहादुर यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, उमेश द्विवेदी, मानवेन्द्र सिंह 'गुरु जी', आकाश अग्रवाल, अरुण पाठक, हरी सिंह ढिल्लो, इंजीनियर अवनीश सिंह, बाबूलाल तिवारी, श्री चंद शर्मा, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, सचिव उच्च शिक्षा अमित त्रिपाठी, विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में दिल दहला देने वाला नाव हादसा: मशीन चालित देशी नाव डूबी, 22 यात्रियों में से 6 लापता जिनमें 4 बच्चे शामिल, बचाव अभियान जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow