Lucknow : योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक हुई

मिशन निदेशक के विजयेन्द्र पांडियन ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि रोजगार सृजन का मिशन है। इसका लक्ष्य नवाचार वाली परियोजनाओं से युवाओं

By INA News Desk
Feb 6, 2026 - 22:41
22 Views
Lucknow : योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक हुई
Lucknow : योगी सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक हुई

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक और क्षमता वृद्धि कार्यशाला इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से की।

मिशन निदेशक के विजयेन्द्र पांडियन ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि रोजगार सृजन का मिशन है। इसका लक्ष्य नवाचार वाली परियोजनाओं से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है। योजना शुरू होने से अब तक 1.35 लाख युवाओं को ऋण दिया जा चुका है। 15 मार्च 2026 तक पूर्ण लक्ष्य हासिल करने के लिए हर दिन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। संयुक्त आयुक्त उद्योग और उपायुक्त उद्योग को क्षेत्रीय दौरा करके लंबित मामलों की जांच कर समय पर निपटाने को कहा गया। सीएम युवा मोबाइल ऐप का प्रचार बढ़ाकर कम से कम 50 हजार लोगों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।राज्य नोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला ने जनपदवार और बैंकवार प्रगति, लंबित तथा अस्वीकृत आवेदनों की स्थिति, गुणवत्ता वाले आवेदनों में वृद्धि और आगे का रोडमैप पर विस्तृत जानकारी दी। यूपीएसआईसी के प्रबंध निदेशक राज कमल यादव ने रैम्प योजना और नॉलेज पार्टनर समिति से प्रशिक्षण मॉड्यूल में नए बदलाव बताए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह योजना योगी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की बाकी अवधि में लक्ष्य हासिल करने के लिए पारदर्शी लाभार्थी चयन, अच्छा प्रशिक्षण, नवाचारी परियोजनाएं और ऑनलाइन टूल्स का सही उपयोग जरूरी है। अधिकारियों और सीएम युवा फेलोज को फील्ड विजिट, तहसील स्तर पर कैंप और नियमित समीक्षा के निर्देश दिए। योजना में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और दलालों पर कड़ी कार्रवाई कर नकारात्मक प्रचार रोकने को कहा।मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी पहल है। 72 प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने पर संतोष जताया और बाकी लक्ष्य जल्दी पूरे करने को प्रेरित किया। जिलाधिकारियों को नियमित समीक्षा, महिलाओं की ज्यादा भागीदारी, 50 हजार ऋण लाभार्थियों का प्रभाव मूल्यांकन, पश्चिमांचल में मंत्री स्तर की बैठक और अच्छा प्रदर्शन करने वाले फेलोज को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए। कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए। अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल में फिर समीक्षा करने और प्रशिक्षण मॉड्यूल को कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जोड़ने को कहा।

दूसरे सत्र में सीएम युवा मोबाइल ऐप, सीएम युवा पोर्टल और यूपी मार्ट पोर्टल पर विस्तार से जानकारी दी गई। आवेदन से ऋण वितरण, छह महीने बाद सेल्फ वेरिफिकेशन, बैंक और डीआईसी स्तर पर जांच तथा प्रगति निगरानी की प्रक्रिया समझाई गई। यूपी मार्ट पोर्टल से मशीनरी सप्लायर्स को एक मंच पर लाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के बाद राज्य नोडल अधिकारी सर्वेश्वर शुक्ला के धन्यवाद से हुआ।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow